इंटेक हेरिटेज क्विज में ओक ग्रोव स्कूल पहले व सरस्वती विद्यामंदिर दूसरे स्थान पर रहा।

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी
मसूरी। भारतीय राष्ट्रीय कलाएवं सांस्कृतिक विरासत न्यास इंटेक के तत्वाधान में आयोजित इंटर स्कूल हेरिटेज क्विज का तीसरा राउंड महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज मसूरी के सभागार में आयोजित किय गया। जिसमंे ओक ग्रोव स्कूल मसूरी ने पहला स्थान हासिल किया।
इंटेक की ओर से आयोजित हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता में शुरूआती राउंड में शहर के विभिन्न स्कूलों के 60 से ज़्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। शुरुआती लिखित क्विज़ राउंड में सबसे अधिक स्कोर करने वाले छात्र फ़ाइनल राउंड में पहुँचे। ओरल क्विज़ मौखिक प्रश्नोत्तरी के फ़ाइनल राउंड के लिए टॉप 8 छात्रों को चुना गया। जिन्होने अपनी स्मरण शक्ति व इतिहास की जानकारी की प्रतिभा का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में  ओक ग्रोव स्कूल, मसूरी ने पहला पुरस्कार जीता। महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और सीजेएम हैम्पटन कोर्ट को क्रमशः दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला। हेरिटेज क्विज़ के फ़ाइनल राउंड में राज बिजलवान क्विज़ मास्टर थे। जबकि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व आईजी बीएसएफ मनोरंजन त्रिपाठी थे। मुख्य अतिथि मनोरंजन त्रिपाठी ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें विरासत और संस्कृति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होेने कहा कि इस प्रतियोगिता का दिन भारतीय ज्ञान, संस्कृति, विरासत, कला और परंपराओं की गहराई को जानने-समझने का दिन था। जिसमें छात्र छात्राओं ने अपनी कुशाग्र बुद्धि का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस मौके पर इंटेक मसूरी चैप्टर की सह-संयोजक सुरभि अग्रवाल ने विरासत और उसके संरक्षण के प्रति समझ और चिंता विकसित करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर के स्कूलों की भागीदारी कला, संस्कृति और विरासत के प्रति जागरूकता अभियान को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ा सकती है। इस दौरान इंटेक मसूरी चौप्टर की सह-संयोजक जैजैवंती कर्णवाल और टीम के सदस्य शैलेंद्र कर्णवाल, हर्षदा वोराह, संयुक्ता शर्मा, कृति साहनी, अभिनव कर्णवाल, कुश वर्मा, रश्मि कर्णवाल, मनमोहन कर्णवाल, और राज बिजलवाण मौजूद थे।