मसूरी। सद्भावना मसूरी ने हाथीपांव क्षेत्र में उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला बड़े उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के लगभग 25 विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम सद्भावना के अध्यक्ष सुरेश गोयल के मार्गदर्शन में तथा कार्यक्रम संयोजक अनिल गोयल एवं पालिका सभासद जसबीर कौर के संयोजन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सद्भावना संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हरेला पर्व केवल पौधारोपण का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। आज पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और लगाए गए पौधों की देखभाल करना हम सभी का कर्तव्य है। सद्भावना मसूरी भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखेगी। इस अवसर पर संतोष आर्य, भरोसी रावत, रुबीना अंजुम, अनुज तायल, संदीप अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, शिव कुमार, राजीव अग्रवाल, विजयलक्ष्मी कोहली, संजय अग्रवाल, सहित सद्भावना के सदस्य मौजूद रहे।
