माल रोड पर सुंदरता के लिए लगाये गये काब्लिंग बरसात में दुर्घटना का कारण बन रहे। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी
मसूरी। माल रोड पर लगे काब्लिंग में आये दिन दुपहिया फिसलने से चोटिल हो रहे है, जिससे दुपहिया वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोड पर लगे काब्लिंग बरसात होने पर चिकने हो गये है व दुपहिया का टायर चलने पर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है।
मालरोड ग्रीन चौक पर रोड की सुंदरता के लिए लगाये गये काब्लिग बरसात में परेशानी का सामना कारण बनते जा रहे है। बरसात में काब्लिग के पत्थर चिकने हो गये है जिस पर दुपहिया के टायर आने से फिसल कर दुपहिया सवार चोटिल हो रहे हैं। ग्रीन चौक पर दोहपर को बारिश में एक स्कूटी सवार काब्लिंग में फिसल गया जिस पर स्कूटी सवार महिला रोड पर गिर कर चोटिल हो गयी, ऐसी घटना आये दिन हो रही है। पहले काब्लिंग के उखडने से दुर्घटनाएं हो रही थी व अब बरसात में पत्थर चिकने होने से दुपहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे है व सवार चोटिल हो रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले काब्लिंग उखड़ने से पैदल चलने वाले दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे व अब बरसात में दुपहिया वाहन चलाने वाले फिसलन होने से चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि रोड की सुदंरता के लिए लगाये गये ये पत्थर हटाये जाने चाहिए व इनके स्थान पर ब्लैकटॉप होना चाहिए ताकि आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।