बरिश से पेड़ गिरा रोड बाधित, फायर व वन विभाग ने पेड काट यातायात सुचारू किया। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में गत रात्रि से हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित हो गया। जिसके कारण मसूरी घूमने आये पर्यटकों को होटलों में ही कैद होने पर मजबूर होना पडा। वहीं दूसरी ओर गत रात्रि को पिक्चर पैलेस लंढौर रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया लेकिन गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ।
मसूरी में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया वहीं मसूरी घूमने आये पर्यटकों को होटलों में ही रहने पर मजबूर होना प़ड़ा। भारी बारिश के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा वहीं प्रदेश सरकार के बारिश को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गये वहीं जन जन की सरकार जन जन के द्वार योजना के तहत राधाकृष्ण मंदिर में लगने वाला बहु उददेशीय शिविर भी स्थगित करना पडा। बारिश के कारण गत रात्रि को एक बड़ा पेड महाराजा अग्रसेन चौक के समीप गिर गया जिससे यातायात बाधित हो गया सूचना पर वन विभाग, पुलिस व फायर सर्विस के लोगांे ने पेड को काट कर यातायात सुचारू किया। इस दौरान रोड के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी थी। यह तो गनीमत रही कि यह हादसा दिन में नही हुआ वरना यहां पर वाहन भी खडे होते है व पटरी भी लगायी जाती है। पेड के गिरने से एक वाहन व तीन स्कूटियां क्षतिग्रस्त होने से बच गयी वहीं पटरी वालों का सामान दब गया।