अश्विनी मित्तल रोटरी अध्यक्ष पद पर अधिष्ठापित, दस चिकित्सकों को सम्मानित किया। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। रोटरी क्लब मसूरी की बैठक में रोटेरियन अश्विनी मित्तल को वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद पर अधिष्ठापित किया गया। वहीं इस मौके पर दस चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
रोटरी मसूरी के अध्यक्ष बनाये जाने पर अश्विनी मित्तल ने पदभार ग्रहण करने के बाद सभी रोटेरियन का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस जिम्मेदार पद पर विश्वास के साथ अधिष्ठापित किया जिसके लिए वे सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वे निवर्तमान अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के कार्यकाल की सराहना की व कहा कि उन्होंने रोटरी मसूरी का नाम रोटरी ंमंडल में उल्लेखनीय कार्य कर सम्मान दिलाया। उन्होंने कहा कि उनके प्रेरणादायी कार्याे से सीख लेते व सभी सदस्यों के सहयोग से समाज सेवा के कार्य किए जायेगें व मंडल से दिए गये प्रोजेक्टों को पूरा करने के साथ ही क्लब की गरिमा के अनुरूप कार्य करेंगें। उन्होंने सेवा, सौहार्द तथा समुदाय पर ठोस प्रभाव को अपने कार्यकाल की प्रमुख प्राथमिकताएँ बताया। उन्होंने कहा, हमारे गौरवपूर्ण रोटरी परिवार का नव-नियुक्त अध्यक्ष बनकर आपके सामने खड़े होना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और विनम्रता का विषय है। मैं इस ज़िम्मेदारी को कृतज्ञता, विनम्रता और सेवा व आशा से भरे हृदय के साथ स्वीकार करता हूँ। उन्होंने रोटेरियन दीपक अग्रवाल एवं उनकी टीम को हाल ही में हुए मंडल समारोह में क्लब को प्राप्त 19 पुरस्कारों के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया और इसे क्लब के समर्पण तथा निरंतर सेवा का परिणाम बताया। इस मौके पर चिकित्सा दिवस के तहत दस चिकित्सकों को उनके द्वारा किए गये उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। व उनके सेवा भावना के लिए यह सम्मान सशक्त प्रतीक हैं, जिसे रोटरी सबसे अधिक महत्व देता है। व उनका कार्य हमें प्रेरित करता है और यह याद दिलाता है कि हम क्यों सेवा करते हैं। ताकि हम उन लोगों का सहयोग कर सकें जो हमारे समाज के स्वास्थ्य की रक्षा और उन्नयन में निरंतर लगे हैं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष व वोकेशनल अवार्ड्स चेयरमैन संजय अग्रवाल ने  चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसमें ’डॉ. जॉर्ज, डॉ. आलम, डॉ. स्नेहा पंवार, डॉ. सुशील सैनी, डॉ. प्रेशिका रावत, डॉ. राहुल उनियाल, डॉ. सृष्टि कर्णवाल, डॉ उज्वल मल्होत्रा, डॉ. नंदिनी सब्बरवाल, तथा डॉ. प्राची जैन’’ शामिल रहे। इस मौके पर प्रमोद साहनी, रणबीर सिंह, सुरेश अग्रवाल, मनमोहन कर्णवाल, आलोक मेहरोत्रा, नरेंद्र के. साहनी, मोहम्मद. सलीम, सी.आर. आर्य, विनीश संघल, शैलेन्द्र कर्णवाल, दिनेश के. जैन, कुलदीप माथुर, दीपक गुप्ता, सुविज्ञ सब्बरवाल,  कर्नल श्याम बी. लाल, रोटेरियन रजत अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नीरज गर्ग, नितिन गुप्ता, रजत कपूर, दलीप अग्रवाल, विपुल मित्तल, रजत अग्रवाल, फ़िरोज़ अली, संदीप साहनी, अरुण कैंतुरा, मनोरंजन त्रिपाठी, निर्वतमान अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, संजय जैन, नितिन गोयल, सचिव नुपुर कर्णवाल कैंतुरा, योगिता गोयल, त्रिपतिन्दर एस. मनचंदा, अशोक कोहली, मयूर गर्ग, शिवम अग्रवाल, स्तेरे शर्मा एवं अनीता पुरी मोहिन्द्रा आदि मौजूद रहे। समापन में रोटेरियन अश्विनी मित्तल ने रोटरी क्लब ऑफ मसूरी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि क्लब करुणामय सेवा, सामुदायिक स्वास्थ्य एवं समावेशी परियोजनाओं पर केंद्रित रहेगा, ताकि मसूरी एवं आसपास के क्षेत्रों को ठोस और मापनीय लाभ मिल सकें। क्लब ने उनके नेतृत्व में आने वाले वर्ष को सहयोग, सहभागिता और जन-कल्याणकारी परियोजनाओं का वर्ष बताया।