मसूरी। मालरोड के निकट ऐडर स्टेट में एक पालतु कुत्ते ने एक महिला को काट लिया जिसकी तहरीर कोतवाली मसूरी में दी गयी है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वादिनी गुरमीत कौर पत्नी स्वर्गीय गुरिंदर सिंह, निवासी ऐडर स्टेट, एफ-2, दून व्यू अपार्टमेंट, माल रोड, मसूरी के पुत्र राजकुमार सिंह धून्ना पुत्र स्वर्गीय गुरिंदर सिंह, निवासी उपरोक्त, द्वारा कोतवाली मसूरी में उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि प्रतिवादी रीता खुल्लर तथा उनके पुत्र पुनीत खुल्लर द्वारा अपने पालतू कुत्ते को जानबूझकर सीढ़ियों पर छोड़ दिया गया, जिससे उक्त कुत्ते द्वारा वादिनी को काट लिया गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। साथ ही प्रतिवादीगण द्वारा वादिनी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली मसूरी में मुकदमा अपराध संख्या 17/2026, धारा 125(ख), 351(2) एवं 352 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है
