मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में बाल्मीकि समाज के युवक व अन्य के बीच हुए विवाद के बाद बाल्मीकि समाज ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शहर की सफाई व्यवस्था ठप्प कर दी थी, दो दिनों तक सफाई न होने पर पूरे शहर में कूड़ा ही कूड़ा नजर आने लगा था, विवाद का आपस में समझौता होने के बाद पालिका के पर्यावरण मित्रों ने दोपहर बाद सफाई का कार्य शुरू किया।
पर्यटन नगरी मसूरी में विगत मध्य रात्रि को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद बाल्मीकि समाज ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो दिनों तक कार्य बहिष्कार किया, जिसके कारण पूरे शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लग गये व कई स्थानों पर जहां गीला कूड़ा था वहां पर दुर्गन्ध आने से लोगों को परेशानियां होने लगी थी। इन दिनों पर्यटन सीजन चलने के कारण शहर में गंदगी होने से गलत संदेश जाने लगा जिस पर मामले को बढता देख पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया जिसके बाद नगर पालिका पर्यावरण मित्र काम पर लौट आये व शहर को दोपहर बाद साफ करना शुरू कर दिया गया।
भाजपा महिला मोर्चा मसंूरी मंडल ने पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की। फोटो कैप्शन महिला मोर्चा अध्यक्ष मसूरी 5
मसूरी। भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल की अध्यक्ष जसोदा शर्मा ने भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल की सहमति एवं जिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह से परामर्श करने के बाद मसूरी मंडल महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की गयी है।
