मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में पहली बार दिगंब जैन समाज मसूरी के सहयोग से नमो मसूरी यात्रा संघ दिल्ली एनसीआर ने श्री 10008 अनंतनाथ भगवान के जन्म दिवस पर कल्याणक महोत्सव के पावन पर्व पर भव्य पालकी नगर शोभा यात्रा निकाली जो दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक होते हुए ग्रीन चौक तक गयी व वापस मदिर लौटी, इस मौके पर जैन धर्मशाला में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
पालकी निकालने से पूर्व जैन मंदिर लंढौर में पूजा अर्चना की गयी व उसके बाद बैंड बाजों के साथ नमो याात्रा संघ दिल्ली एनसीआर के तत्वाधान में पहली बार पालकी नगर शोभा यात्रा निकाली जिसमें जैन समाज के लोग नृत्य कर चल रहे थे, वहीं सबने विशेष प्रकार के वस्त्र पहन रखे थे। भक्ति सेवा और उत्सव के इस मौके पर नमोयात्रा संघ दिल्ली एनसीआर के अध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्यक्ष संजीव जैन, तनुज जैन, महामंत्री निखिल जैन, मंत्री मनीष जैन, राजीव जैन, सहित मसूरी दिगंबर जैन मदिर के संजय जैन, हेमंत जैन, डीके जैन, आशू जैन, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, अभिनेत्री इंद्राणी पांधी, निशंक जैन, आकाश जैन, सहित बड़ी संख्या मंे जैन समाज की महिलाएं भी मौजूद रही।
