मसूरी। बरसात का सीजन अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण बंद पड़े नाले खालो का सारा पानी और मलवा सड़कों पर बहने लगा है। माल रोड में बरसात होते ही जल भराव की स्थिति पैदा हो जाती है वहीं शहर के विभिन्न स्थान पर सड़कों में बहता पानी नाले का स्वरूप ले लेता है जहां पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
नगर पालिका द्वारा नाले खालों को अतिक्रमण मुक्त करने और सफाई व्यवस्था करने की घोषणा की गई थी, लेकिन मात्र एक नाले को ही अतिक्रमण मुक्त कराया जा सका है। जबकि शहर में कई ऐसे नाले खाले हैं जहां पर लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है वहीं विभिन्न नलों में निर्माण सामग्री का मलवा डाला जा रहा है जिससे बरसात के कारण सारा मलवा सड़कों पर बहने लगता है। अब जबकि एक माह बाद मानसून दस्तक देने वाला है ऐसे में यदि नाले ख़ाले नहीं खोले गए तो यह आपदा का रूप भी धारण कर सकता है। पूर्व में भी देखा गया है कि नाले खालो का मालवा सड़कों पर आ जाता है जिसे कई बार मार्ग भी बाधित हो जाते हैं। इस पर स्थानीय लोगों ने भी अपनी चिंता जाहिर की है और नगर पालिका के साथी संबंधित विभागों से भी बरसात से पहले सभी नालों की साफ सफाई की मांग की गई है। पिछले साल आई आपदा को एक वर्ष पूर्ण होने वाला है लेकिन नगर पालिका और शासन प्रशासन ने अभी तक नाले खालो की सफाई का कार्य नहीं करवा पाई है उन्हें आम लोगों की जरा भी चिंता नहीं है अब जबकि बरसात का सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में सभी बंद पड़े नालों को खोलना जरूरी हो गया है। स्थानीय निवासी निधि बहुगुणा बताया कि पूर्व में कभी भी शहर में जल भराव की स्थिति नहीं देखी गई लेकिन इस बार माल रोड के साथ ही सभी क्षेत्रों में जल भराव देखा जा रहा है ब्रिटिश समय के बने नाले वर्तमान में चोक हो रखे है नगर पालिका को ईको टैक्स और अन्य मद से इन्हें खोलने का प्रयास करना चाहिए ताकि समस्या का समाधान हो सके। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि अधिकांश नालों में जल संस्थान और जल निगम की पाइपलाइन बिछी है जिसके कारण सफाई व्यवस्था में दिक्कतें पैदा हो रही है और संबंधित विभागों के साथ पत्राचार भी किया जा रहा है इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को भी लिखा गया है कि माल रोड में जहां पर भी नालों में अतिक्रमण किया गया है उसकी सूची तैयार की जाय। उन्हांेने यह भी कहा कि पालिका की टीम लगातार नालों की सफाई में लगी है। उन्होंने कहाकि पालिका अपनी जिम्मेदारी को हर संभव पूरा करे का प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एक ज्वाइंट सर्वे करवाया जाय इसके लिए लोक निर्माण विभाग से कहा है अगर इसमें किसी का घर या कब्जा नजर आया तो उसे तोड़ दिया जायेगा ताकि नालों को कब्जे से मुक्त कराया जा सके व पानी नालों में जा सके।
