सांई बाबा वार्षिकोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। श्री शिरड़ी सांई बाबा मंदिर के इकतीसवें स्थापना दिवस के दूसरे दिन मंदिर में सुबह काकड़ आरती की गयी, उसके बाद प्रतिमा का स्नान कराया गया व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। दोपहर आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
श्री शिरड़ी सांई बाबा मंदिर का स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन सांई बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी व दूसरे दिन मंदिर में मुख्य पुजारी सुनील नौटियाल ने पूजा अर्चना की व बाबा की प्रतिमा को स्नान करवाया वहीं भजन कीर्तन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या मंे श्रद्धालुओं ने मंदिर में जाकर सांई बाबा के दर्शन किए व परिवार के खुशहाली की कामना की। इसके बाद भोग लगाने के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने भी भंडारे में सहयोग किया।