मसूरी इंटरनेशनल स्कूल मे ंटैलेंट फिएस्टा का आयोजन कर छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

ंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं
मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में अंतर-सिनीय टैलेंट फिएस्टा का भव्य आयोजन
किया गया। इस कार्यक्रम में लक्ष्मी, गायत्री और संतोषी सदन की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ। जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और उत्साह पूर्ण बना दिया। इसके बाद छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य, कथक और भरतनाट्यम की सुंदर प्रस्तुतियां दी। उनकी भाव भंगिमाओं और नृत्य कौशल ने दर्शकों की प्रसंसा का पात्र बना दिया। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों का अभिनय रहा, जिसने अपनी सरलता और स्वभाविकता से सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों की प्रस्तुति को दर्शकों ने तालियां की गड़गड़ाहट से सराहा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शालू बब्बर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। उन्होंने अपनेह संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। और उनके आत्मविश्वास को बढाते हैं। उन्होंने तीनो सदनों की छात्राओं की सराहना की व कहा कि सभी ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतियों की गुणवत्ता इतनी उत्कृष्ट थी कि निर्णायक मंडल असंमजस्य की स्थिति में दिखाई दिया। निर्णायकों ने टैलेंट फिएस्टा में सर्वोत्तम अंक गायत्री सदन को दिए जबकि दूसरे स्थान पर संतोषी सदन व तीसरे स्थान पर लक्ष्मी सदन रहा। कार्यक्रम विद्यालय की सांस्कृतिक जीवन का एक यादगार आयोजन साबित हुआ। इस मौके पर छात्राओं की प्रस्तुति व प्रतिभा की जमकर सराहना की गयी।