भाजपा मसूरी मंडल प. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। लाइब्रेरी स्थित एक होटल में मसूरी विधानसभा के अंतर्गत भाजपा मसूरी मंडल में प. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं के विकास, नई जानकारियों के बारे में बताना व चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यमंत्री व मुख्य वक्ता ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि प. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यशाला पूरे देश में चलाई जा रही है जिसमें ंमडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूक करना है। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं के विकास, उनको नई जानकारियों से अवगत कराना व आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है। इसके बाद जिला स्तर व प्रदेश स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चौबीस घंटे पार्टी का कार्य करता है ऐसे में चुनाव की तैयारी के लिए हर समय तैयार रहता है लेकिन इस प्रशिक्षण में पार्टी कार्यकर्ताओं को अपडेट करना है राजनैतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने के साथ ही उनका विकास करना है, चुनाव एक अलग विषय है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को अलग अलग विषय के बारे में जानकारी देना, उन्हें संबद्ध करना, सामाजिक स्तर पर विचार करना, व रचनात्मकता पर विचार कर कार्यकर्ताओं को समय समय पर तैयार करती है। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का यह मसूरी मंडल प्रशिक्षण वर्ग है जिसमे ंकार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों पार्टी की रीति नीति के बारे में बताया गया, चुनौतियों से निपटने के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पार्टी के मूल सिद्धातों को बताना है यही कारण है कि पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी व देश के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच कर उसका विकास कर रही है। यह वर्ग विशेष कर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी देने व विचार करने का है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, मदनमोहन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेद्र मेलवान, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।