Thursday, March 26, 2026

धनौरा के घर में घुसा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने शुरू की गश्त

उत्तराखंड सोशल मीडिया वायरल

कलियर के धनौरा गांव में देर रात एक गुलदार ग्रामीण के घर में घुस गया, जिससे दहशत फैल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है और जल्द ही पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है।

HighLights

  1. धनौरा गांव में देर रात घर में घुसा गुलदार
  2. घटना का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत
  3. वन विभाग गश्त बढ़ाएगा, जल्द लगेगा पिंजरा

संवाद सूत्र जागरण कलियर। पिरान कलियर क्षेत्र के धनौरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब देर रात एक खूंखार गुलदार एक ग्रामीण के घर के अंदर दाखिल हो गया।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गुलदार घर के भीतर बेखौफ घूमता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। घर के अंदर गुलदार को देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने शोर मचाकर अपनी जान बचाई।वहीं गुलदार की मौजूदगी से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से आसपास के खेतों में वन्यजीवों की सक्रियता देखी जा रही थी, लेकिन अब गुलदार ने आबादी वाले क्षेत्र में घरों के भीतर घुसना शुरू कर दिया है, जो बेहद चिंताजनक है।