मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन आम सभा में चुनाव तिथि निर्धारित 27 मार्च को होगे चुनाव। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में वर्ष भर के क्रिया क्लापों का ब्योरा रखने के साथ आय व्यय प्रस्तुत किया गया। वहीं आगामी तीन वर्ष के लिए चुनाव कराने पर सहमति बनी जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी 27 मार्च को चुनाव कराने की तिथि तय की गयी। वहीं नामांकन 21 मार्च हो होगें।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा राधाकृष्ण मंदिर के सभागार में आयोजित की गयी जिसमें अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभी व्यापारियों का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों के हितो के बारे में कराये गये कार्यों पर विस्तार से अवगत कराया गया। इस मौके पर महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने एसोसिएशन के द्वारा व्यापारियों के हितों में कराये गये कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला वहीं कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया। इस मौके पर व्यापारियों ने सुझाव भी दिए व समस्याओं को भी रखा। आम सभा में व्यापारी परमजीत कोहली ने कहा कि व्यापार संघ व्यापारियों के हितों के लिए बनायी गयी संस्था है इसके माध्यम से अन्य सामाजिक कार्यक्रम न कराये जाये, इससे आने वाले अध्यक्ष को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है व लोगों को नये अध्यक्ष से भी ऐसी ही अपेक्षा रहेगी जो संभव नहीं है। व्यापारी शानु वर्मा ने भी अपने सुझाव रखे व कहा कि व्यापारियों को परिचय पत्र दिया जाय, जो व्यापारी जीएसटी के दायरे में आता है या उद्यम के दायरे में आता है उन्हें सदस्य बनाया जाय। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि समाज सेवा के जो भी कार्य किए जाते है उसमें व्यापार संघ के हितों को ध्यान में रखा जाता है व संस्था का कोई धन व्यय नहीं किया जाता। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी धन प्रकाश अग्रवाल ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की व अवगत कराया कि आगामी 20 मार्च तक सदस्यों का नवीनीकरण व नये सदस्य बनाये जायेंगे, 21 मार्च को नामांकन किया जायेगा व 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी व उसी दिन नाम वापसी होगी। इसके बाद अगर चुनाव की नौबत आयी तो 27 मार्च को टाउन हाल में मतदान किया जायेगा जो प्रातः दस बजे से तीन बजे अपराहन तक होगा व उसी दिन मतगणना की जायेगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, सुनील पंवार, नागेद्र उनियाल, रवि गोयल, सुरेश गोयल, मेघ सिंह कंडारी, सलीम अहमद, उपेंद्र पंवार, राम कुमार गोयल, परमजीत कोहली, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे