मसूरी। नगर पालिका सभागार में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाये जाने को लेकर बैठक की गयी जिसमें निर्णय लिया गया कि सरकारी पर्यटन नगरी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में प्रातः साढे नौ बजे ध्वजारोहण होगा वहीं सार्वजनिक ध्वजारोहण लंढौर चौक पर प्रातः ग्यारह बजे होगा। बैठक में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व की बैठक में जो विभाग नही आये उन्हें नोटिस दिया जाय।

नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित स्कूलों में साढे नौ बजे व सार्वजनिक ध्वजारोहण लंढौर चौक पर प्रातः ग्यारह बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि मसूरी विधायक व प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ध्वजारोहण करेगे व उनके न आने पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ध्वजा रोहण करेंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस पर विभिन्न बस्तिंयों में सफाई अभियान चलाया जायेगा। वहीं इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व राज्य निर्माण में शहीदों के परिवारों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय गान व राष्ट्रीय गीत सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रांए गायेंगी। इस मौके पर शहर के प्रमुख स्थलों, ऐहिहासिक स्थलों नगर पालिका व शहीद स्थल आदि को विद्युत प्रकाश से सजाया जायेगा व देश भक्ति के गीत प्रसारित किए जायेगे। पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि लंढौर चौक पर सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ ही वाहनों की आवाजाही डायवर्ट करें ताकि कार्यक्रम में व्यवधान न हो वहीं विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये। बैठक में व्यापार संघ से अनुरोध किया गया कि बाजारों में प्लास्टिक के झंडे की ब्रिकी न की जाय उसके बदले कपड़े या कागज के झंडे बेचे जाय। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जायेगा इसके लिए सभी विभागों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गयी है, जो विभाग नहीं आया उनको नोटिस देने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए गये है व यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी विभाग गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस मौके पर उत्तराख्ांड राज्य निर्माण के शहीद परिवारों को उनके घर जाकर सम्मानित किया जायेगा वहीं कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन पालिका कार्यालय अधीक्षक चंद्र प्रकाश बडोनी ने किया। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पालिका सभासद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, विशाल खरोला, अमित भटट, पवन थलवाल, सचिन गुहेर, रणवीर कंडारी, जसबीर कौर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, पूर्व महामंत्री कुशाल राणा, सहित शिक्षा, एमडीडीए, जल संस्थान, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
