भाजपा मसूरी मंडल ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उनको याद किया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी राजनीति

मसूरी – भाजपा मसूरी मंडल की ओर से गांधी चौक पर महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उनको याद किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि गांधी जी ने जहां देश को आजाद कराने में अहम योगदान दिया वहीं शास्त्री जी ने देश की सुरक्षा व देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए अहम योगदान दिया। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, अमित भटट, सतीश ढौडियाल, पालिका सभासद गीता कुमाई, अरविंद सेमवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, सुनील रतूड़ी, राजश्री रावत, अशोक अग्रवाल, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।