आज देश को मिलेंगे Indian Forest Service के 99 अधिकारी, देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देगी अवॉर्ड

देश को बुधवार को भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के 99 अधिकारी मिल जाएंगे। ये अधिकारी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आइजीएनएफए) में दो वर्ष का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पास कर अपने-अपने कैडर राज्यों में सेवा देंगे। उत्तराखंड के हिस्से तीन आइएफएस अधिकारी अकादमी के वर्ष 2022-24 के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु […]

Continue Reading

जंगल बचाने के लिए दूसरे राज्यों की बेहतर पहल अपनाएगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने दिए ये खास निर्देश

पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड में विकराल होती जंगलों की आग ने सरकार की चिंता और चुनौती, दोनों बढ़ा दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शासन भी जंगल की आग रूपी आपदा से निपटने को सक्रिय हो गया है। जंगल बचाने को वन विभाग फौरी तौर पर तो कदम उठा […]

Continue Reading

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर दून पुलिस ने कसी कमर, जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; इस ओर जाने से पहले देख लें डायवर्जन प्लान

देहरादून जिले में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के भ्रमण को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। आज ऋषिकेश एम्स में आयोजित कार्यक्रम को लेकर दून और ऋषिकेश में वाहनों की आवाजाही को लेकर रूट निर्धारित किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से रूट प्लान देखकर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की […]

Continue Reading

उत्तराखंड में मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना की तैयारी शुरू, बनाई जा रही टीमें

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए मतदान पूरा होने के बाद अब मतगणना की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। मतगणना के लिए राजपत्रित सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी की टीम बनाई जा रही है। चार जून को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच मतगणना होगी। मतगणना के लिए अलग-अलग हाल […]

Continue Reading

क्या बहू के बाद हरक सिंह रावत भी BJP में होंगे शामिल? प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्पष्ट- अनुकृति दोषी पाई गईं तो…

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि ईडी की जांच में अनुकृति गुसाई दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें पार्टी से बाहर किया जाएगा। पूर्व मिस इंडिया इंटरनेशनल अनुकृति ने एक दिन पहले ही भाजपा की सदस्यता ली थी। वह पूर्व वन मंत्री डा हरक सिंह रावत की पुत्रवधू हैं, […]

Continue Reading

दो दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचेंगीं राष्ट्रपति, ये रहेगा कार्यक्रम

दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मंगलवार की दोपहर देहरादून पहुंचेंगीं। जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। दिल्ली से विशेष विमान से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचने के बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से सीधे ऋषिकेश जाएंगी। वहां से शाम साढ़े चार […]

Continue Reading

गढ़वाल व अल्मोड़ा सीट पर महिलाएं बनेंगी भाग्यविधाता, इनका रुख तय करेगा हार-जीत

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मतदान का अंतिम आंकड़ा आ गया है। यहां की पांच सीटों पर कुल 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। विशेष यह कि यहां गढ़वाल व अल्मोड़ा संसदीय सीट पर महिला मतदाता प्रत्याशियों का भाग्यविधाता बनेंगी, क्योंकि इन दोनों ही सीटों पर महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं से अधिक मतदान किया। प्रदेश […]

Continue Reading

कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हुई पूर्व मंंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति, विधानसभा चुनाव में आजमा चुकी हैं किस्‍मत

विभिन्न दलों के नेताओं का भाजपा का दामन थामने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पूर्व मंंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गई हैं। कुछ दिन पहले ही उन्‍होंने कांग्रेस से नाता तोड़ा था। अनुकृति गुसाईं ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। […]

Continue Reading

मतदान निपटते ही एक्‍शन मोड में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी, ली बैठक; जंगलों कीआग को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत माहभर तक चुनावी मोड में रहने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक्शन मोड में आ गए। कुमाऊं क्षेत्र से लौटते ही मुख्यमंत्री ने वन विभाग के राज्य स्तरीय अधिकारियों और प्रभागीय वनाधिकारियों के साथ बैठक में जंगल की आग की रोकथाम को उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा […]

Continue Reading

उत्‍तराखंड में गिरा मतदान का ग्राफ, नेताओं की बढ़ी चिंता

सुबह से ही मतदान की धीमी गति को लेकर जैसी आशंका थी, हुआ भी लगभग वैसा ही। उत्तराखंड, खासकर अधिकांश पर्वतीय भूगोल वाली तीन संसदीय सीटों टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल और अल्मोड़ा में मतदाता ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने में अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई। मतदाता के इस व्यवहार ने राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को असमंजस […]

Continue Reading