पौड़ी में वायुसेना ने संभाली कमान, जंगल में आग लगाने वालों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट

उत्तराखंड में सुलग रहे जंगलों की आग बुझाने के लिए वायुसेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को वायुसेना ने हेलीकाप्टर से पौड़ी के डोभ-श्रीकोट के जंगल में लगी आग को बुझाने को पानी का छिड़काव किया। हेलीकाप्टर से पानी अलकनंदा नदी से लिफ्ट किया गया। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशों के क्रम में […]

Continue Reading

देहरादून नगर निगम तोड़े गए मकानों को दोबारा बनाकर दे , कोर्ट ने दिया आदेश, हर्जाना भी देना होगा

उत्तराखंड के देहरादून में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तीन मकानों को तोड़ना नगर निगम को भारी पड़ गया है। कोर्ट ने तीनों मकानों को दोबारा बनाकर देने का आदेश जारी किया है। यही नहीं, निगम को अक्टूबर 2020 से अब तक मकान के स्वामियों को एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से हर्जाना भी […]

Continue Reading

आज केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी बाबा केदार की डोली, आठ क्विंटल फूलों से ओंकारेश्वर मंदिर की हुई सजावट

ओंकारेश्वर मंदिर में केदारपुरी के रक्षक बाबा भैरवनाथ की पूजा के साथ केदारनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई। सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना के साथ बाबा केदार की पंचमुखी चल-विग्रह उत्सव डोली निज धाम के लिए रवाना होगी। इसके लिए ओंकारेश्वर मंदिर को आठ क्विंटल फूलों से सजाया गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर […]

Continue Reading

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी के निधन से भक्तों में शोक की लहर, दून में ली आखिरी सांस; वृंदावन में दी जाएगी समाधि

इस्कॉन इंडिया के चेयरमैन व वरिष्ठ संन्यासी गोपाल कृष्ण गोस्वामी का रविवार सुबह निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। 30 अप्रैल को दिल्ली से देहरादून के दुधली में श्रीश्री राधा बांके बिहारी मंदिर के भूमि पूजन के लिए आए थे। यहां वह फिसलकर गिर गए। इसके बाद उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, कहा-‘ डीएम रोजाना करें मॉनिटरिंग’

जंगलों की आग ने उत्‍तराखंड में हाहाकार मचा रखा है। हर ओर जंगल जल रहे हैं। वन्‍य जीव जंतु जान बचाने के लिए रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। इतना ही नहीं अब यह आग घरों तक पहुंच रही है। वनाग्नि की घटनाओं पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। […]

Continue Reading

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के बीच खुलेंगे चारों धाम के कपाट, CM धामी ने तैयारियों को लेकर दिए ये खास निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस दिन चारों धामों के कपाट खुलेंगे, उस दिन वहां हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मेजबान है, ऐसे में यह दायित्व बनता है कि पिछले वर्ष के अनुभवों से सीख लेकर इस यात्रा को और बेहतर बनाए। यह यात्रा किसी व्यक्ति विशेष की […]

Continue Reading

आज करवट बदल सकता है मौसम, कहीं बौछारों के आसार तो कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे पारे में वृद्धि होने लगी है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। जबकि, न्यूनतम पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे है। जिससे सुबह-शाम मौसम सुहावना है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल […]

Continue Reading

चारधाम यात्रा आरंभ होने से पहले ही सक्रिय हुए साइबर ठग, एसटीएफ ने 19 फर्जी वेबसाइट कराई बंद

चारधाम यात्रा शुरू होने में अभी एक सप्ताह का समय है, लेकिन साइबर ठग पहले ही सक्रिय हो चुके हैं। पहले साइबर ठग हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर तीर्थ यात्रियों को शिकार बनाते थे, लेकिन अब होटल बुकिंग के नाम पर भी ठगी का प्रयास करने लगे हैं। ऐसी शिकायतों के बाद पुलिस […]

Continue Reading

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- ‘डीएम भी मदद करें, मौके पर जाएं डीएफओ’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या, आगामी चारधाम यात्रा, विद्युत आपूर्ति आदि महत्वपूर्ण विषयों पर राज्य शासन के आलाधिकारियों व सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए। वनाग्नि को लेकर ऊपर से लेकर नीचे तय तय की जाए […]

Continue Reading

उत्‍तराखंड में AI की मदद से लोगों को ‘कंगाल’ कर रहे साइबर ठग, हर दिन 58 लोगों को लगा रहे चूना

प्रदेश में साइबर ठगों का जाल फैलता जा रहा है। कोई नौकरी तो कोई आनलाइन सामान की खरीद-फरोख्त के नाम पर दूनवासियों के खून-पसीने की कमाई लूट रहा है। लगातार बढ़ रहे साइबर ठगी के मामलों ने उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की चुनौतियां भी बढ़ा दी हैं। साइबर ठग अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस […]

Continue Reading