देहरादून : सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात। इस अवसर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें उत्तराखंड का ब्रांड अंबेसडर बनने का प्रस्ताव दिया जिसे उन्होंने स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ही उन्हें पहाड़ी टोपी भी पहनाई।
बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, उनके साथ अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।