मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने मसूरी विधानसभा प्रत्याशी व प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी का जन्म दिन मनाया व केक काट कर उनके दीर्घायु की कामना की।
भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। केक भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने काटा। इस मौके पर उन्होंने गणेश जोशी को जन्म दिन की बधाई दी व उनके दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि गणेश जोशी ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में लगाया है और आगे भी वह जनता की सेवा करते रहेंगे। इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने भी गणेश जोशी को जन्म दिवस की बधाई दी व उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि गणेश जोशी जन जन के नेता है तथा उन्होंने अपनी विधानसभा सहित प्रदेश में मंत्री रहते अनेक कार्य किए है। तथा उनका हमेशा से गरीबों के प्रति विशेष लगाव रहा है। इस मौके पर गणेश जोशी के पुत्र मयंक जोशी, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, नर्मदा नेगी, अमित पंवार, कुशाल राणा, नर्मदा नेगी, पुष्पा पडियार, धर्मपाल पंवार, अनीता सक्सेना, अनीता पुंडीर, चंद्रकला सयाना, कपिल मलिक, सतीश ढौडियाल, सुरेश गोयल, सुनीता डबराल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sau khi trải nghiệm xn88 app ios , mình cảm thấy giao diện mobile được tối ưu rất tốt. TONY05-22