मसूरी चिल्ड्रंस एकेडमी प्ले स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए वहीं स्कूल प्रबंधक द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्ष भर की गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर क्रिसमस मेले का भी आयोजन किया गया जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं के साथ ही अभिभावकों ने भी भाग लिया।
इस मौके पर नन्हें मुन्नेे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया, बच्चों ने ट्राइबल डांस, जुम्बा, फेलिज, नविदाद, बूम्बस्टिक व भावपूर्ण गुडबाय डांस प्रस्तुत किया व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के सदस्य व स्कूल की संस्थापिका जून मिश्रा के भाई व वाइनबर्ग एलन स्कूल के शिक्षक सर जॉन बसु को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि वाइनबर्ग एलन स्कूल की प्रधानाध्यापक शालिनी मणी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और स्कूल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर पढ़ाई के साथ ही स्कूली बच्चों को मानसिक रूप से भी मजबूत किया जाता है और इस स्कूल से पास आउट होने वाले छात्र-छात्राओं को मसूरी के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों में आसानी से प्रवेश मिल जाता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया है।

उन्होंने स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां आने का मौका मिला और उन्होंने छात्रों छात्राओं की मनमोहक परिस्थितियों का आनंद लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य नैंसी मॉरिस ने बताया कि स्कूल में छात्र-छात्राओं को घर जैसा माहौल दिया जाता है और पढ़ाई लिखाई के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है इसके साथ ही बच्चों को मंच दिया जाता है ताकि आगे चलकर वह अपनी प्रतिभा को निखार सकंें। उन्होंने बताया कि स्कूली छात्र-छात्राएं स्कूल छुट्टी के दिन भी अभिभावकों से स्कूल जाने की जिद करते हैं जिससे साफ जाहिर है कि स्कूल में बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ ही संस्कार और खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता हैं। उन्होंने कहा कि चिल्ड्रंस एकेडमी प्ले स्कूल मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूलों में एक है और यहां पर बच्चों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा के लिए उन्हें सम्मानित किया गया जिसमें बेस्ट ऑल राउडर रूद्राश सजवान, दिव्या पंवार, कार्तिक रावत, पूर्ण उपस्थिति कार्तिक पंवार, प्रेशा सिंह, देव पंवार, बेस्ट यूनिफार्म जैन अली, रूद्रवीर कोठियाल, रूद्राक्षी, बेस्ट हैंडराइटिंग काइलर मैक्सवेल सिलास, मालविका दयाल, श्रेया उनियाल, को पुरूस्कृत किया गया। संगीत टीम में ऋषभ, धीरज, वनेसा, ने दिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मार्क ओहर, एंम्बर कंवर, श्रीधर, अजय मार्क, ग्रीन, सहित बड़ी संख्या में अतिथि व अभिभावक मौजूद रहे।

