29 नवंबर को होने वाली अल्टाª मैराथन की सभी तैयारी पूरी, 1045 प्रतिभाग करेंगे। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। पर्यटन नगरी में दूसरी बार 29 नवंबर को आयोजित होने वाली अल्ट्रा मैराथन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, आयोजन समिति ने अब पंजीकरण पर रोक लगा दी है व इस मैराथन में 1045 प्रतिभागी, पांच किमी, दस किमी, 21 किमी, 42किमी व 50 किमी दौड़ में प्रतिभाग करेंगे। मैराथन को अंतर्राष्ट्रीय मैराथन एसोसिएशन ने मानक पूरे होने पर आयोजन करने के लिए प्रमाणित कर दिया है वहीं उत्तराखंड प्रदेश शासन, जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग सहित संबंधित विभाग पूरा सहयोग कर रहे हैं।
मसूरी में आयोजित मसूरी अल्ट्रा मैराथन समिति के संयोजक संदीप साहनी ने बताया कि मैराथन की सभी तैयारियां पूरी कर दी है व अभी तक 1045 प्रतिभागियों के पंजीकरण के बाद पंजीकरण बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया  िकइस मैराथन में मसूरी के करीब दो सौ प्रतिभागी भाग ले रहे है व आठ सौ से अधिक प्रतिभागी मुंबई, पूना, एनसीआर, पंजाब सहित अनेक प्रदेशों से प्रतिभाग करेंगे, जिसमें गत वर्ष सेना के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लददाख के प्रतिभागी भी हिस्सा ले रहे है। उन्होंने बताया कि मैराथन को संपन्न कराने के लिए संत निरंकारी मिशन के 25 से अधिक स्वयंसेवक, आईटीबीपी के 60 जवानों, सहित पुलिस, मसूरी स्पोर्टस एसोएिशन, मसूरी प्रेस क्लब, रोटरी क्लब, क्रासफिट, मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति, होटल एसोसिएशन, उप जिला चिकित्सालय, कम्युनिटी अस्पताल, मैक्स अस्पताल, सहित अनेक सहयोगी सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को सभी प्रतिभागियों को किट प्रदान की जायेगी, व इस दिन उत्तराखंड की लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे वहीं समापन पर भी सांस्कृति टीमें प्रतिभाग कर प्रस्तुति देंगे। मैराथन प्रातः साढे छह बजे शुरू होगी जिसे अपर सचिव पर्यटन झंडी दिखा रवाना करंेगे व समापन पर मंत्री गणेश जोशी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मैराथन को सफल बनाने के लिए पर्यटन सचिव, जिलाधिकारी, एसएसपी, एसडीएम, नगर पालिकाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, आदि से पूरे सहयोग का भरोसा दिया गया है। वहीं मैराथन के 42 किमी व 50 किमी वाले प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण 28 नवंबर को किया जायेगा वहीं 29 नवंबर को तीन अस्प्स्तालों सहित प्राइवेट चिकित्सकों की टीम सहयोग करेंगी व करीब चार से पांच एंबुलेंस भी मैराथन में सहयोग करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे रूट का परीक्षण कर लिया गया है, जहंा रोड पर गढढे है उसके लिए नगर पालिका, एनएच व लोक निर्माण विभाग 29 से पहले ठीक कर देगा। वहीं मैराथन के रूट को अंतर्राष्ट्रीय मैराथन एसोशिएशन ने तीन दिनों तक मसूरी में रहकर नापा व इसे अनुकूल पाया जिस पर उन्होंने इसे प्रमाणित कर दिया है, जो बड़ी बात है। इस मौके पर अरिंदम बहल, मसूरी स्पोटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, सुरेश गोयल, अजय मार्क, संजय अग्रवाल, गंगा सिंघल, विजय जुगराण, प्रदीप रौंछेला, बिजेंद्र पुंडीर, सहित सहयोगी मौजूद रहे।