पर्यटन नगरी मसूरी में रोड किनारे अवैघ खडी की जा रही रैंटल व प्राइवेट स्कूटी के खिलाफ खासकर नगर पालिका मार्ग व पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग पर नगर पालिका व संभागीय परिवन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है व अवैध रूप से रोड किनारे खड़ी स्कूटियों को जब्त कर रहा है। जिसके कारण स्कूटी वालों में हड़कंप मच गया है।
पर्यटन नगरी में रोड किनारे अवैध रूप से खड़ी की जा रही प्राइवेट व रैंटल स्कूटियों के खिलाफ नगर पालिका व संभागीय परिवहन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है जिस कारण स्कूटी वालों में हड़कंप मच गया है व वे नगर पालिका व संभागीय परिवहन विभाग की गाड़ी देख स्कूटी लेकर भाग रहे है लेकिन उसके बावजूद कुछ स्कूटियों को जब्त किया जा रहा है। मालूम हो कि रोड किनारे अवैध रूप से खड़ी की जा रही स्कूटियों के कारण हर समय जाम की स्थित बनी रहती है। वहीं आये दिन दुर्घटनाएं भी होती है लेकिन उसके बावजूद स्कूटी वाले मानने को तैयार नहीं है जिसके बाद नगर पालिका व संभागीय परिवहन विभाग ने पिक्चर पैलेस लंढौर रोड़, नगर पालिका रोड व लाइब्रेरी क्षेत्र में लगातार कार्रवाई शुरू की जिससे स्कूटी वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं अब विभाग की ओर से प्राइवेट स्कूटियों पर भी कार्रवाई की जा रही है ताकि लोगों को असुविधा न हो व जाम से निजात मिल सके। दो तीन दिनों से लगातार कार्रवाई करने के कारण रोड के किनारे स्कूटियां कम खडी हो रही है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

