मसूरी। कैंपटी बाजार व कैंपटी फॉल के सार्वजनिक शौचालयों की दुर्दशा पर स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों में रोष व्याप्त है। यहां के शौचालयों की हालात इतनी खराब है कि कोई इनका उपयोग नहीं कर पा रहा है, शौचालयों में पसरी गंदगी व दुर्गध से लोग खासे परेशान है व शौचालयों की दशा सुधारने की मांग कर रहे हैं। वहीं पटवारी व जिला पंचायत अवर अभियंता ने मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया। लेकिन समाधान अभी तक नहीं निकला।
कैपटी बाजार व कैंपटी फॉल के शौचालयों की दुर्दशा होने पर जिला पंचायत के अवर अभियंता आशीष उनियाल ने बताया कि कैंपटी बाजार के सार्वजनिक शौचालय में आसपास के दो तीन लोगों के शौचालयों की लाइन भी है जिसमें सार्वनजनिक शौचालय के पिट में अन्य लोगों की लाइनें भी डाली गयी है। उन्होंने बताया कि जो पिट पहले बना था वह ओवर फ्लो होने से परेशानी हो रही है जिस पर जिन लोगों की लाइने पिट में डाली गयी है उनसे वार्ता की गयी व निर्णय लिया गया कि सार्वजनिक शौचालय के पास दो लोगों की लाइने भी है वह अब अपने अपने पिट अलग बनायेगे व सार्वजनिक शौचालय का पिट अलग बनेगा व लाइन सरकारी जमीन में जिला पंचायत बनायेगा व लाइन तोमर की जमीन से होकर जायेगी। यह शौचालय अभी बंद है जिस कारण गंदगी हो रही है कभी आपसी विवाद व कभी सफाई न होने पर गंदगी बढी है लेकिन अब समाधान निकल गया है व शीघ्र इस सार्वजनिक शौचालय को खोला जायेगा। वहीं कैंपटी फॉल के सार्वजनिक शौचालयों की दुर्दशा पर उन्होंने बताया कि कैंपटी में सीजन के दौरान प्रतिदिन आठ हजार से अधिक पर्यटक आता है ऐसे में इन शौचालयों की हर दो वर्ष में मरम्मत करना जरूरी होता है ऐसे में जो सामान लगाया जाता है वह खराब हो जाता है या व्यवस्थित नहीं रह पाता, वहीं कभी विभाग की सीमाएं होती है कभी बजट की समस्या आती है। लेकिन उसके बावजूद विभाग शौचालयों को जारी रखता है ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े।

