मसूरी। सेंट क्लेयर्स कानवेंट स्कूल का वार्षिककोत्सव मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, छोटे बच्चों के नृत्य व नाटकों की प्रस्तुति के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी प्रधानाचार्या सिस्टर प्रेमा, प्रबंधक सिस्टर फ्लोरेंस ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत स्वागत गीत व प्रार्थना नृत्य के साथ की गयी। इस मौके पर वार्षिक खेल एवं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिए गये।
सेंट क्लेयर्स स्कूल का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम चर्च ग्राउंड में आयोजित किया गया जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने सालसा नृत्य, संसथापक मदर सेराफिना के जीवन पर आधारित नाटक, यूनिटी ऑफ डायवरसिटी, पेटरियोटिक नृत्य, गुजराती, नृत्य, हिंदी नाटक, ड्रग एडिक्शन के भावपूर्ण, प्रेरणा दायक व संदेशप्रद मंचन के साथ किया गया। अंत में पुरस्कार वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि सेंट क्लेयर्स वार्षिकोत्सव में बच्चों की जो प्रस्तुति देखी वह अदभुत है, आज के दौर में जिस शिक्षा की जरूरत है स्कूल उस दिशा में अच्छा कार्य कर रहा है। अभिभावक को शिक्षा के लिए जागरूक रहना होगा तभी आगे बढ सकते है। मसूरी शिक्षा का हब है जहां सेंट क्लेयर्स से वुड स्टाक तक प्रतिष्ठित स्कूल है, मसूरी का बच्चा यहां से जाकर अपने क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करता है जिससे मसूरी गर्व महसूस करता है, यह आगे भी जारी रहना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर प्रेमा ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि स्कूल के बच्चे पढाई के साथ अन्य गतिविधियों, खेलों में आगे बढ रहे है। उन्होंने कहा कि यहां गाव से बच्चे आते है व कड़ी मेहनत करते है व अपनी योग्यता से अच्छा प्रदर्शन करते है, बच्चों में टेलेंट है उन्हें आगे बढाने के लिए शिक्षकों के साथ अभिभावकों को पूरा सहयोग करना चाहिए। व ये बच्चे मसूरी, देश, व गांव का नाम रोशन करेंगे व अपने सपनों को साकार करेंगे। इस मौके पर सेंट जार्ज कालेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, एमपीएस के प्रधानाचार्य विशाल सिंह, सभासद रूचिता गुप्ता, विशाल सिंह, वार्षिकोत्सव को आर्डिनेटर आरती पंवार, राजेश्वरी थपलियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, मोहन नेगी, रविकांत उनियाल, सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र छात्राएं एवं अतिथि मौजूद रहे।

