मसूरी। सातवीं स्वर्गीय सुनील रावत मेमोरियल सेवन ए साइड तीन दिवसीय डे – नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रदेश मंत्री भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड आर्यन देव उनियाल ने किया। दूसरे दिन जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला टीएचएफ बनाम दून सिटी के बीच खेला गया जिसमें टीएचएफ ने दून सिटी को 3-1 से हराकर टॉफी अपने नाम की।
वहीं प्रतियोगिता के 40 प्लस वर्ग में पहला मैच हैप्पी वैली बनाम यूके मास्टर के बीच खेला गया जिसमें कि यूके मास्टर ने हैप्पी वैली को 4-0 से हराकर अगले दौर ने प्रवेश किया। दूसरा मैच हिमालयन एफसी बनाम मसूरी ब्वॉयज के बीच खेला गया जिसमें कि मसूरी ब्वॉयज ने पेनाल्टी शूटआउट में 9-8 से हिमालयन एफसी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। तीसरा मैच दून लीजेंड्स बनाम द्वारका डायनोस दिल्ली के बीच खेला गया जिसमें कि दून लीजेंड्स ने द्वारका डायनोस दिल्ली को 1-0 हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। चौथा मैच शिवा स्पोर्ट्स क्लब बनाम सुन्दरवाला के बीच खेला गया जिसमें कि सुन्दरवाला ने शिवा स्पोर्ट्स क्लब को 1-0 को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। 40 प्लस वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला मसूरी ब्वॉयज लीजेंड्स बनाम दून लीजेंड्स के बीच हुआ जिसने की दून लीजेंड्स ने मसूरी ब्वॉयज लीजेंड्स को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सुन्दरवाला बनाम यूके मास्टर्स के बीच खेला गया जिसमें कि पेनाल्टी शूटआउट में यूके मास्टर्स ने सुंदर वाला को 5-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मंच संचालन अनिल सिंह अन्नू, व अमित पंवार ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में मनीष, अभिषेक, और निक्कू ने किया। इस मौके पर सभासद पवन थलवाल, वीरेंद्र पंवार जिप्सी, विक्रम पंवार रूपचंद, गंभीर पंवार, कुलदीप रावत, सैमुअल चंद्रा, अजय मार्क समिति के सदस्य नरेंद्र रावत, नरेंद्र थापा, सुशील नेगी, स्वराज राणा, अमित पंवार, रवीन्द्र रावत, राहुल रांगड, मनोज थापा, अनिल सिंह अन्नू, मनोज, कमलेश, मनवीर बर्त्वाल, हिमांशु सजवाण, सुरेश सुखौती, दीपक मेहर, पदम थापा, आदि मौजूद रहे।

