मुंबई से मसूरी घूमने आए पर्यटकों ने किया योगाभ्यास, कहा – शांत वादियों में मिला सुकून। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। मुंबई से पहाड़ों की रानी मसूरी घूमने आए पर्यटकों ने यँहा के खुशगवार मौसम व शुद्ध हवा के बीच विशेष योग सत्र का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने विभिन्न योग क्रियाएं की।
योग शिक्षिका लक्ष्मी उनियाल ने पर्यटकों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग से बीमारी पास नहीं आएगी व यदि लगातार योगाभ्यास करेंगे तो पूर्व की जटिल बीमारियों में भी राहत ही नहीं मिलती बल्कि पूरा उपचार किया जाता है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है व वे लगातार योग करते है तो वे हमेशा स्वस्थ्य रहते है। इसलिए सभी को समय निकालकर आधे घंटे या एक घंटे रोजाना व्यायाम और योगाभ्यास जरूर करना चाहिए। योग से शरीर लचीला बनता है, मन शांत रहता है और कई जटिल बीमारियों से बचाव होता है। मुबंई से आये पर्यटकों ने यहां पर योग का विशेष सत्र किया जिससे पर उनका तनाव समाप्त हुआ व मन शांत रहने के साथ सुकून मिला। मसूरी घूमने आयी पर्यटक नम्रता ने कहा कि वह मुंबई से मसूरी घूमने है मसूरी जैसे शांतिप्रिय शहर में सुबह के समय योगाभ्यास करने से ऐसा लगा जैसे हमेशा की टेंशन खत्म हो गई हो। रोज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय निकालकर सभी को आधा घंटा योगाभ्यास जरूर करना चाहिए। इससे कई जटिल बीमारियों में लाभ मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि मसूरी की वादियों में योग का अनुभव बेहद यादगार रहा। इस मौके पर मुंबई से आये पर्यटकों के साथ ही राहुल जैन भी मौजूद रहे।