मसूरी। अग्नि शमन विभाग एवं आपदा सेवा केंद्र के साथ ही विभिन्न आपदा से जुडे विभागों ने भटटा फॉल रोपवे पर क्रेबल कार में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने का सकुशल मॉक ड्रिल किया।
मॉक ड्रिल में अवगत कराया गया कि भटटा रोपवे में खराबी आने के कारण उसमें कुछ यात्री फंस गये है। जिसकी सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई। उसके बाद एसडीएम के दिशा निर्देश पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्नि शमन विभाग, लोक निर्माण विभाग, व स्थानीय पुलिस ने सामूहिक कार्रवाई करते हुए रोपवे में फंसे यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला तथा एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। इस मॉक ड्रिल में आपदा से जुड़े सभी विभागों के साथ आपदा उपकरणों का प्रयोग कर रोवपे से यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। इस अभ्यास में नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा, फायर अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल, प्रदीप कुमार, नितिन सिंह, सुनील कुमार, रोहित रावत सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने सहयोग किया

