कांग्रेस तर्पण व व्यक्तिगत टिप्पणी कर भारत व सनातन व परंपराओं का विरोध कर रही है।

Uncategorized उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रवीद्र जुगराण ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका न निभा कर भाजपा के नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर रही है, जो सीधे सीधेे भारत व भारतीय संस्कृति का अपमान है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के काम काज की कमियों पर टिप्पणी करे, सरकार की नीतियों का विरोध करे, कार्यशैली का विरोध लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करें जो विपक्ष का कार्य है, उसका स्वागत है लेकिन विरोध इस बात का है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता, मुख्यमंत्री धामी के अपने पिता के तर्पण का विरोध बर्दास्त नहीं किया जायेगा, जो दिवंगत है उनका अपमान है। यह सनातन संस्कृति व भारत का विरोध है।
मसूरी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि तर्पण की परंपरा भारतीय संस्कृति व सनानत का महत्वपूर्ण भाग है, कांग्रेस के अगर दूसरे दर्जे के नेताओं ने यह कृत्य किया है तो कांग्रेस के प्रथम पक्ति के नेताओं ने उनको रोका नहीं जिससे सीधे सीधे लगता है कि इसमें कांग्रेस के बड़े नेताओं का संरक्षण है, कांग्रेस अपनी कमियों, खीज व भड़ास दिवंगत लोगों पर निकाल रहे है अगर ऐसा नहीं है तो कांग्रेस ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की न ही उनको निकाला, इससे कांग्रेस की भावना परिलक्षित होती है। भारतीय पंरपंराओं में सनातन में श्राद्ध पक्ष महत्वपूर्ण है जिसमें अपने पित्रों का तर्पण करते है, पक्षियों को खाना खिलाते है, दानपुण्य करते है लेकिन कांग्रेस व्यक्तिगत टिप्पणी करे यह बर्दास्त करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से सरकार की नीतियों का विरोध करे, सरकार की कमी निकाले रोके टोकें, आंदोलन करे, कोर्ट जाये लेकिन कांग्रेस अपनी कमियों को छिपाकर, व्यक्तिगत कटाक्ष कर रही है जो अलोकतांत्रिक है। राहुल गांधी विपक्ष में सक्रिय है, मुहब्बत की दुकान चला रहे है, लेकिन दो दिन पहले उत्तराखंड के मौ, दीपक पर व्यापारियों ने मुकदमा करवाया, वह जेल गये वहां भी उनका सरंक्षण कर रहे हैं। पिपक्ष रचनात्मक, सकारात्मक, संघर्षात्मक, राष्ट्र व राज्य हित में विरोध करें, लेकिन मोदी का विरोध करते करते देश का विरोध कर रहेे है। जबकि पूरे विश्व से लोग अपने पित्रों का तर्पण देने धार्मिक स्थलों पर आते है। इसका तो मुस्लिम समाज भी विरोध नहीं करता न टीका टिप्पणी करता है, लेकिन कांग्रेस अल्पसंख्यकों के वोटों के लिए ऐसा कर रही है। कांग्रेस दिंवगत परिजनों और सनातन की आस्थाओं को निशाना बना रही है, जबकि श्राद्ध सनातन पंरपंरा में दिवंगत पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, स्मरण और तर्पण का पवित्र संस्कार है। उन्हांेने कहा कि भाजपा की राजनीति सेवा,सुशासन और संस्कार के मूल भाव पर आधारित है, कांग्रेस राजनैतिक संघर्ष मुददों पर करे, व्यक्तिगत हमलों पर न करे, हमला विचारों पर हो आस्थाओं पर न हो, मर्यादा के साथ हो। इस मौके पर डा. दीपक जोशी, नरेंद्र बिष्ट, सुनील रतूडी, गंभीर पंवार आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता रवीद्र जुगराण ने विगत दिनों प्रेस में किए गये बयानों पर कहा कि मसूरी के पर्यावरण पर वार्ता की थी जिसमें 15 किमी हवाई दायरे में जो पहाडों जंगल का कटान व खनन हुआ उसकी शिकायत की है व मुख्य वन संरक्षक धीरज पांडे से मिले व जो रिपोर्ट वनविभाग ने दी उससे वह खुद संतुष्ट नहीं है व उन्होंने कड़े निर्देश विभाग को दिए कि पूरी रिपोर्ट भेंजे कि किस तरह के एक्शन लिए। इसका अगले15 दिन में निस्तारण होगा। पुरूकुल मसूरी रोपवे पिलर के कमजोर होने की बात कही थी जिस पर पर्यटन बोर्ड का वर्जन आया कि एक पिलर ठीक नहीं है जबकि 17 पिलर कमजोर है व मौके पर जाकर पिलरों को देखेंगे व उसके बाद पर्यटन विभाग को बतायेंगे। जो भी शिकायतें की है उस पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। मसूरी में हो रहे अवैध निर्माण, वनों के कटान, जाम आदि पर मसूरी के नागरिकों को सामने आना होगा, व्यवसायियों को भी सामने आना होगा वरना अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में मसूरी में लोग नहीं आयेंगे इसमें केवल मंत्री गणेश जोशी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, मसूरी में राजनैतिक दल है कोई नहीं बोल रहा उन्हें भी आवाज उठानी चाहिए। जो भ्रष्ट अधिकारी है उन्हें उन्हें टांगना व रगड़ना पडेगा, अगले सप्ताह से अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा। डीजीपी सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोला था जिसका परिणाम सबसे सामने हैं। इन कार्याेें में भाजपा पूरी तरह से साथ है। उन्होंने बताया कि खाला गांव में ढाई सौ फीट पहाड़ काट दिया उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी, व जनता को जागरूक होना पड़ेगा।