शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर याद किया। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी
मसूरी। शहीदे आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर इप्टा की ओर से आयोजित कार्यक्र में पिक्चर पैलेस में शहीद भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्याण किया गया व उनके समर्थन में नारेबाजी की गयी। भारी बारिश होने के कारण प्रतिमा पर मार्ल्यापण के बाद कार्यक्रम एक होटल के सभागार में आयोजित किया गया। जहां पर जनगीत सहित गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया व देश की आजादी में उनके योगदान को सराहा गया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह ने समाज में बराबरी को लेकर संघर्ष किया वह चाहते थे कि सभी एक समान रहे, आपस में कोई भेद न हो। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, इप्टा की ममता राव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, मनोज टम्टा, विजय लक्ष्मी काला, सुरेश गोयल, सतीश धौलाखंडी, धर्मानंद लखेड़ा आदि मौजूद रहे।