मसूरी। एमपीजी कालेज में छात्रसंघ के चुनाव को लेकर गत दिवस हंगामें के बाद आज सभी के आपसी सहमति के बाद गतिरोध समाप्त हो गया व अब चुनाव नियत तिथि 29 सिंतबंर को होंगे।
एमपीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव के तहत स्कूटनी में छात्रों के दो संगठनों के बीच विवाद पैदा हो गया था जिसका आपसी सहमति से पटाक्षेप हो गया। वहीं कालेज में लिंगदोह समिति में दी गयी सुस्तुतियों व उत्तराखंड शासन के यथा संशोधन के क्रम में महाविद्यालय प्राचार्य कक्ष में बैठक की गयी। जिसमें छात्रसंघ चुनाव की घोषणा की गयी। व चुनाव लडने वालों की अंतिम सूची जारी कर दी गयी। जिसमें अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशीी मनन शाही, विकास सिंह व विधांन्त थापली, सचिव पद पर अंकित रोछेला, आशुतोष जोशी व प्रियांशु कंडारी, उपाध्यक्ष पर पर एक नाम गौरव सिंह, सह सचिव पद पर भी एक नाम ईशा व कोषाध्यक्ष पद पर सलोनी एक नाम ही है। वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में करिश्मा दुमोगा व संध्या प्रत्याशी है।