मसूरी। 24वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सर्वे के मैदान में शुरू हो गयी जिसमें मसूरी के सात विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने स्कूल बैंड के साथ भव्य मार्च पास्ट की सलामी व ध्वजा रोहण, संस्कृत विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वास्ति वाचन व सरस्वती वंदना के साथ किया। वहीं खिलाडियों को शपथ दिलायी गयी। साथ ही गत चैपियन द्वारा मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाकर मशाल प्रज्वलित की।
निर्मला इंटर कालेज के तत्वाधान में आयोजित नगर क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य ब्रदर अल्फोन्स तिर्की ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों सहित प्रतिभागियों व शिक्षक शिक्षिकाओं सहित अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के उदघाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने छात्रों को स्पोर्टस स्प्रिट से खेलों में प्रतिभाग करने का आहवान किया वहीं कहा कि स्वस्थ मन व स्वास्थ के लिए खेल जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष मसूरी के सभी विद्यालय इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने निर्मला इंटर कालेज को आयोजन के लिए बधाई दी व खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगित के पहले दिन सब जूयिर 15सौ मीटर दौड बालक वर्ग में राकेश आनएन भार्गव, व दूसरा स्थान अनुज मेलवाल, निर्मला इंटर कालेज, गोला फेंक मे पहला स्थान अमित ंिसह निर्मला इंटर कालेज, दूसरा स्थान कल्याण सिंह आरएन भार्गव, चक्का फेंक में पहला स्थान अमित ंिसह निर्मला इंटर कालेज, दूसरा स्थान दिनेश कुमार सेंट लारेंस स्कूल, लंबी कूद में पहला स्थान शमशेर अलीखान निर्मला, व दूसरा स्थान दिनेश कुमार घनानंद, जूनियर वर्ग बालक दौड़ 15 सौ मीटर में सूरज थापा सेट क्लेयस स्कूल, दूसरा अनुज मेलवान निर्मला, 3 हजार मीटर दौड में पहला स्थान शुभम राज सेंट लारेंस, दूसरा अनुज मेलवाल निर्मला, चक्का फेंक में पहला स्थान नितिन घनानंद, दूसरा अर्पित निर्मला, गोला फेंक में पहला स्थान अर्पित निर्मला व दूसरा नितिन घनानंद, भाला फेंक में पहला स्थान अर्पित निर्मला व दूसरा कार्तिक सेंट लारेंस, सीनियर बालक वर्ग चक्का फेंक में पहला स्थान आर्यन सिंह निर्मला, दूसरा सूर्याश घनानंद, गोला फेंक में पहला स्थान दिव्याश नेगी व द्वितीय स्थान आर्यन निर्मला स्कूल ने हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन कंचन रावत व मनीषा धनाई ने किया। इस मौके पर आरएन भार्गव के प्रधानाचार्य विजय भटट, सेंट लारेंस की प्रधानाचार्या फातिमा अल्बर्ट, संस्कृत विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी चौहान, पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, कामोद शर्मा, सहित बडी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं व अतिथि मौजूद रहे।