गढवाल महिला सभा की संस्था गॉव गुठियार ने 21 हजार की राशि उपचार के लिए भेंट की।  

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। गढ़वाल सभा महिला मसूरी की गॉव गुठियार संस्था ने एक गंभीर रोगी की उपचार में मदद के लिए 21 हजार की सहायता राशि भेंट की। जानकारी देते हुए गढवाल सभा महिला की अध्यक्ष सुधा झिल्डियाल ने बताया कि महिला सभा की संस्था गॉव गुठियार लगातार समाज सेवा के कार्य करती रहती है इसी कडी में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित हरेंद्र डबोला को उपचार के लिए 21 हजार की सहायता राशि भेंट की गयी। उन्होंने बताया कि हरेंद्र डबोला की पत्नी विनीता डबोला को यह राशि भेंट की गयी। बताया कि हरेंद्र डबोला को ब्रेन हेमरेज हुआ है व उनके ब्रेन में पानी भर गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस तरह की मदद संस्था की ओर से की जाती रही है।