मसूरी। शहर कांग्रेस सभागार में मसूरी से चार बार विधायक और चकराता से चार बार विधायक रहे स्वर्गीय गुलाब सिंह की 100वीं जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
इस मौके पर कांग्रेस भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन से पहले उत्तर प्रदेश शासन काल में उनके और पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रह्म दत्त द्वारा पहाड़ की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाया गया था। उसकी लोकप्रियता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि आज भी उनके पुत्र प्रीतम सिंह चकराता से विधायक हैं और मसूरी के साथ भी पूरे प्रदेश में स्वर्गीय गुलाब सिंह की जयंती को मनाया जा रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि आज गुलाब सिंह की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है इसके साथ ही विगत दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ ने कार्यकर्ता चांद खान के निधन पर भी 2 मिनट का मन रखकर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय गुलाब सिंह द्वारा मसूरी और चकराता विधानसभा के विकास में अहम् भूमिका निभाई उनके द्वारा पहाड़ की आवाज को लखनऊ तक पहुंचाया गया और यहां के विकास के लिए अनेकों कार्य किए गए उन्होंने कहा कि आज चकराता विधानसभा से उनके पुत्र प्रीतम सिंह वहां का नेतृत्व कर रहे हैं और वह भी कई बार विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री रहे और नेता प्रतिपक्ष में भी एवं भूमिका निभाई है। इस मौके पर पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद्र, सुरेंद्र रावत, जसवीर कौर, राजीव अग्रवाल, दर्शन रावत, महिमानंद, जयपाल राणा, राजेश प्रताप मल्ल, रमेश भंडारी, अरविंद सोनकर आदि मौजूद रहे।