मसूरी देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग पर पानी वाला बैंड के समीप एक व्यक्ति का शव मिला सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची व एसडीआरएफ तथा फायर सर्विस विभाग के सहयोग से शव का रेस्कयू किया गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
मसूरी। प्रातः लगभग साढे आठ बजे प्रवीण, निवासी मैगी प्वाइंट, देहरादून ने पुलिस को सूचना दी गई कि देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड पंचायती कैफे के समीप जिस स्थान परं सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त है, एक कार संख्या यूके 07एचएल 0343 एमजी विंडसर खड़ी है तथा सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में नदी के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल चौकी कोलूखेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर मृतक की पहचान अजय कुमार कोहली पुत्र देवेंद्र कुमार कोहली, निवासी डी –404/11 क्रॉस रोड, देहरादून के रूप में हुई। मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए थे। परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक आज प्रातः लगभग 7 बजे घर से मसूरी घूमने के लिए निकले थे जो देहरादून में व्यापारी थे। मृतक की कार के अंदर से शराब की आधी बोतल, मृतक का पर्स एवं मोबाइल फोन बरामद हुआ। शव अत्यधिक गहरी खाई में होने के कारण एसडीआरएफ एवं फायर सर्विस की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिनके द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम एवं 108 एंबुलेंस भी मौजूद रही। पुलिस ने पंचायतनामा द्वारा कार्यवाही की जा रही है तथा घटना के संबंध में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।