आरएन भार्गव कालेज के दो खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति में चयन।

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी
मसूरी। आर एन भार्गव इंटर कालेज के दो छात्रों का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय चयन हुआ है। जिस पर विद्यालय में खुशी की लहर छा गयी है। व विद्यालय की ओर से उनके चयन होने पर बधाई दी गयी।
आरएन भार्गव इंटर कालेज के दो छात्रों कक्षा आठ के राकेश व कक्षा नौ कि शिवम का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना जिला स्तरीय में चयन हुआ है जिसके लिए दोनों छात्रों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग किया व सफल हुए। दोनों होनहार खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ की। यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय के कर्मठ, समर्पित एवं ऊर्जावान व्यायाम शिक्षक शैलेंद्र सिंह बिष्ट का विशेष योगदान एवं मार्गदर्शन रहा है। जिन्होंने इन दोनों छात्रों को निंरतर प्रशिक्षित किया व उनकी प्रतिभा को निखारने व इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। चयनित छात्रों को 15 सौ रूपये प्रतिमाह एक वर्ष तक मिलेंगे। राकेश और शिवम की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय भटट ने उनको शुभकामनाएँ दी व खेल प्रशिक्षक शैलेंद्र सिंह बिष्ट को भी उनकी लगन व मेहनत से छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया व कहा कि उनका समर्पण निश्चित रूप से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रति प्रेरित करेगा। इस मौके पर विद्यालय के गणित प्रवक्ता नरेश चंद्र कोटनाला भी मौजूद रहे।