मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनियां गांधी व राहुल गांधी के द्वारा वंदे मातरम गीत को बंद करने के लिए कहने पर मल्लिकार्जुन खड़गे का जोरदार नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया गया व इसे देश विरोधी करार दिया गया।
शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए व कांग्रेस के द्वारा वंदे मातरम को पूरा न गाने का विरोध करने पर जोरदार नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया गया। इस मौके पर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंाग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की वहीं वंदे मातरम व भारत माता की जय का उदघोष किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि स्ततंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस अध्यक्ष खंडगे, राहुल गांधी व सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गीत को बीच में रोकने का कुत्सित प्रयास किया जिसकी भाजपा सहित पूरा देश कड़ी निंदा करता है। यह देश का व देश के एक एक नागरिक का अपमान है यह गीत हर धर्म, जाति के लोगों का गीत है जिससे देश की एकता व अखंडता को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम गीत का अपमान करने पर उन्हें स्तीफा देना चाहिए व घर बैठ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ओर देश की सत्ता में आने की बात करती है, उत्तराखंड में तमाम घोषणाए करती है वहीं राष्ट्रीय गीत का अपमान करती है जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा। यह गीत वह गीत है, जिसने आजादी के आंदोलन में पूरे देश को एक किया व जोश भरा आज वहीं गीत कांग्रेस को खटक रहा है। जबकि यह हर नागरिक के अंदर गर्व का अनुभव कराता है। कांग्रेस देश को बांटने का कार्य कर रही है वहीं एसआईआर पर लोगों को भड़का रही है। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने वंदे मातरम का सम्मान नहीं किया तो भाजपा कांग्रेस के इस कृत्य का हर जगह विरोध करेगी। इस मौके पर भाजपा महामंत्री नरेंद्र मेलवान, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, विधायक के स्वास्थ्य प्रतिनिधि रमेश खंडूरी, आशीष जोशी, विजय बुटोला, अनीता धनाई, सपना शर्मा, कमला थपलियाल, निधि बहुगुणा, निर्मला अग्रवाल, सोबन मेहरा, उज्जवल नेगी, विजय रमोला, अभिलाष, नागेद्र डिमरी, राधेश्याम शर्मा, नीरज अग्रवाल, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
