मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने घी संक्रांति के पर्व पर मॉल रोड साईं मंदिर के समीप घी डाल कर खिचड़ी वितरित की इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने खिचड़ी का आनंद लिया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने घी संक्रांति के बारे में विस्तार से बताया कि उत्तराखंड ने घी संक्रांति का विशेष महत्व है यह पर्व सुख समृद्धि v खुशहाली का पर्व है जिसमें घी का विशेष महत्व है। इस दिन हर घर ने घी परोसा जाता है। वही किंवदंती है कि जो आज के दिन घी नहीं खाता उसके जीवन में खुशहाली नहीं आती। उन्होंने सभी को घी पर्व की बधाई दी व सभी के सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुडमोहन राणा, जगजीत कुकरेजा, आशीष जोशी, उज्जवल नेगी, अवतार कुकरेजा, सोबन मेहरा, सतीश ढौंडियाल, सचिन पंवार, विजय बुटोला, देवेंद्र मालासी, संयोजक मनीष कुकसाल, प्रमिला नेगी, राजेश्वरी नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
