मसूरी। अगलाड़ यमुना घाटी महिला विकास मंच ने पहली बार लाइब्रेरी गुरूद्वारा सभागार में तीज उत्सव मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने जमकर जौनपुर की समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन किया व लोक नृत्य, लोक गीतो की मनमोहक प्र्रस्तुति दी। इस मौके पर तीज क्वीन चुनी गयी जिसमें 40 से कम उम्र में प्रमिला चौहान व 40 वर्ष से अधिक उम्र में सुलोचना रावत तीज क्वीन चुनी गयी।
अगलाड़ यमुना घाटी महिला विकास मंच के तत्वाधान में आयोजित पहले तीज उत्सव में लोक संस्कृति की सुंदर प्रस्तुतियां की गयी। इस मौके पर तांदी, छोडे, रासो, आदि की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। इस मौके पर अगलाड़ यमुनाघाटी महिला विकास मंच की अध्यक्ष सुलोचना रावत ने कहा कि पहली बार क्षेत्र की मंहिलाआंे ने पहली बार तीज का उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि पहले कभी इस तरह का कार्यक्रम नहीं होता था लेकिन अब सभी पर्व इसी तरह से मनाये जायेंगे जिसका मुख्य उददेश्य भावी पीढी को अपनी संमृद्ध संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने कहाकि पहले ही प्रयास में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने प्रतिभाग किया व सभी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आयी जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गये। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पहली बार जौनपुर की महिलाओं ने तीज का पर्व मनाया। उन्होंने सभी को तीज की बधाई दी व कहा कि पहले यहंा पर जौनपुर की महिलाओं ने कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं की व इसका उददेश्य जौनपुर की संस्कृति व परंपराओं को जिंदा रखने का प्रयास किया गया व आगे भी इसी तरह से जौनपुर की संस्कृति को बचाने का प्रयास करेंगे ताकि आने वाली पीढी इसे अपनाये। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि पहली बार जौनपुर की महिलाओं ने तीज उत्सव मनाया व अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आये। उन्होंने कहा क अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच मसूरी में मरोज, बग्वाल आदि का कार्यक्रम करता रहा है लेकिन महिलाओं ने पहली बार तीज का कार्यक्रम किया व अपनी संस्कृति को प्रस्तुत किया व महिलाओं ने आग्रह किया कि जो भी पर्व क्षेत्र के आते है उसे मिलजुल कर मनायें ताकि युवा पीढी को अपनी संस्कृति से जुडने का अवसर मिले। इस अवसर पर सरिता पंवार, सरला, बबीता चौहान, मीरा रमोला, कृष्णा, सरिता रावत, अनारी चौहान, गीता गुर्सियों, जीता रावत, प्रियंका चौहान, सुमन पंवार, बीना मल्ल, गीता गुसांई सहित बड़ी संख्या में जौनपुर, रंवाई क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रही।
