कांग्रेस ने बाबा साहेब व गांधी को श्रद्धांजलि दी व छात्रों के आंदोलन की जीत को संविधान की जीत बताया

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। शहर कांग्रेस ने युवाओं के आंदोलन में हुए दुराचार व पेपर लीक में छात्रों के आत्महत्या के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालरोड स्थित डा. भीमराव अबंेडकर चौक पर जाकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी व उसके बाद कैडल मार्च करते हुए गांधी चौक तक गये व वहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गयी।
कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अंबेडकर चौक में एकत्र हुए व वहां पर डा. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी व उसके बाद दिल्ली में छात्रों के साथ हुई बर्बरता व नीट पेपर लीक में छात्रों की आत्महत्या के विरोध में केैडल मार्च निकाला जो गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा तक गया व वहां उनको श्रद्धांजलि दी गयी।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के आदेश पर यह कार्यक्रम किया गया जिसके तहत संविधान निर्माता बाबा साहेब व गांधी जी को श्रद्धांजलि दी गयी वही श्रीदेव सुूमन को भी याद किया गया। उन्होंने कहा कि सत्य व अंहिसा के साथ आंदोलन कर रहे छात्रों पर जो अत्याचार किया ऐसे में शिक्षा मंत्री को पहले ही स्तीफा देना चाहिए था। उनका स्तीफा देश की जीत हुई है केंद्र की हिटलरशाही के अंत का रास्ता शुरू हो गया है। जब युवा सड़कों पर आता है तो सत्ता की नींव हिल जाती है, जो कांग्रेस की बड़ी जीत है जिसमें कांग्रेस ने पूरा सहयोग किया व राहुल गांधी पूरे आंदोलन में रहे। इस मौके पर दिल्ली से आये पर्यटक सार्थक ने कहा कि इस प्रदर्शन ने मोदी की सरकार को झुका दिया, उनका विश्वास कि कोई स्तीफा नहीं देता उनके भ्रम को तोड़ा गया। यह छात्रों की ताकत है, सरकार जनता चुनती है व सरकार की जबावदेही होनी चाहिए, मन की बात न कर जनता की बात को भी सुनना चाहिए। यह उस ओर ध्यान नहीं देता जब राम मंदिर में चंदाचोरी हो रही है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, महेश चंद, नागेद्र उनियाल, राजेश मल्ल, कविराज, तेजपाल रौथाणा, अरविंद सोनकर, केडी नौटियाल, दीपचंद सजवाण, गौरव गुप्ता, मुकेश जुयाल, देवी गोदियाल, माधुरी टम्टा, विजय लक्ष्मी कोहली, तहमीना खान, योगेंद्र मल्ल आदि मौजूद रहे।