मसूरी। भारी वर्षा के कारण हुसैनगंज में रोड का हिस्सा टूट गया व मलवा एक मकान पर गिर गया वहीं वेवरली में निर्माण के मलवे से नाला व मार्ग अवरूद्ध हो गया, सूचना मिलने पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया व कहा कि नगर पालिका प्रशासन आपदा की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा हेतु पूरी तरह से मुस्तैद है। वहीं संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पर्यटन नगरी मसूरी में लगातार हो रही बारिश से हुसैनगंज में रोड का पुश्ता ढहने से रोड के नीचे मकान की छत पर मलवा आने से क्षतिग्रस्त हो गयी, लेकिन घटना के दौरान घर में कोई नहीं था जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने क्षेत्रीय सभासद के साथ पवन थलवाल के साथ प्रभावित परिवार से मुंलाकात की व उनका हाल जाना तथा हर संभव सहायकता का आश्वासन दिया। वहीं क्षतिग्रस्त पुश्ते का तत्काल मापन कराकर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इस मौके पर क्षेत्रीय सभासद पवन थलवाल ने कहा कि उनके वार्ड हुसैनगंज में देवेद्र शाह के मकान के पीछे पुश्ता गिर गया लेकिन जान की हानि नहीं हुई उनकी छत क्षतिग्रस्त हुई है वहीं पुश्ता शीघ्र बनवा दिया जायेगा वहीं एसडीएम से वार्ता की गयी जिस पर उन्होंने मौके पर नायब को भेजने का निर्देश दिया। वहीं कहा कि पालिका इस क्षेत्र के लिए रोड बना रही थी जिसे विवाद के बाद रोक दिया गया। वही पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने वेवरली क्षेत्र का निरीक्षण किया जहां स्थानीय व्यक्ति के द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य के मलवे से नाला व मार्ग अवरूद्ध हो गया था, जिससे स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। संबंधित व्यक्ति को चेतावनी देते हुए तुरंत नाला साफ कराया गया। वहीं काला स्कूल के निकट स्थित पालिका हवाघर को स्थानीय व्यक्ति द्वारा स्टोर के रूप में प्रयोग कर सामग्री रखी गयी थी जिसे मौके से हटवा दिया गया। इस मौके पर पालिका सभासद सचिन गुहेर एवं पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।
