भगवान जगन्नाथ यात्रा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया आशीर्वाद।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में भगवान जगन्नाथ यात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की यात्रा हमारी समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में श्रद्धा, आस्था, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहे तथा उत्तराखंड निरंतर विकास और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।