सेंट जार्ज कालेज में हरेला पर्व पर वृहद पौधा रोपण किया गया

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। हरेला पर एक पौधा लगाने की परंपरा है। इसी के तहत इस पावन अवसर पर मसूरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानुस करकैटा, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल व सचिव अजय भार्गव ने छात्रों के साथ मिलकर कचनार, गुलमोहर, भीमल, टिकोमा, अमलतास और पांगर के लगभग 400 पौधों का रोपण किया।
छात्रों को पौधों का हमारे जीवन में महत्व बताते हुए प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन ने कहा कि पौधे जीवनदायी होते हैं, प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। तभी हमारा पर्यावरण सुरक्षित और भावी जीवन खुशहाल रह सकता है। पौधे लगाते हुए छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। प्रधानाचार्य ने न केवल पौधे लगवाए बल्कि छात्रों को उनकी देखभाल का दायित्व भी दिया। प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानुस करकैटा, स्टेट मैनेजर प्रवीन गुसाईं व पीआरओ भवनेश नेगी के दिशा-निर्देशन में इस कार्यक्रम का समापन हुआ।