मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों के 69 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 135 वेे संस्करण कार्यक्रम को सुना। जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा व मन की बात में बतायी गयी बातों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओं ने मोबाइल, कंप्यूटर, टेलीविजन, रेडियों पर देखा व सुना व उत्साहित होकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में देश और दुनिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने सामाजिक व्यवहार, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और संस्कृति जैसे विषयों को जोड़ते हुए जनता से संवाद किया. कार्यक्रम में कई प्रेरक कहानियों और पहलुओं को भी साझा किया गया, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा दिखाई है।. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से सामूहिक प्रयासों, वैज्ञानिक सोच और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की।. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव ला सकते हैं. कार्यक्रम में भारत की परंपराओं और आधुनिक तकनीक के मेल को भी खास तौर पर रेखांकित किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात मसूरी मंडल के 69 बूथों पर सुना गया। रजत अग्रवाल ने कहा कि मन की बात में मोदी ने देश वासियों को सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। व कहा कि सभी नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में मन की बात कार्यक्रम सुनें तथा प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों को जन जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। इस मौके पर बडी संख्या में कार्यकर्ताओ के साथ ही पर्यटकों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को सुना। .