मसूरी। किक्स फुटबाल अकादमी के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय सेवन ए साइड समर कप फुटबाल प्रतियोगिता सर्वें के मैदान में आयोजित की गयी। प्रतियोगिता के ंअंडर 10 में किक्स ए, अंडर 13 में नेहरूग्राम देहरादून, अंडर 15 में गोरखा व अंडर 17 में भी गोरखा ने फाइनल मुकाबला जीत कर खिताब कब्जाया।
फुटबाल प्रतियोगिता चार वर्गाे अंडर – 10,अंडर – 13, अंडर -15, व अंडर -17 में आयोजित की गयी। प्रतियोगिता का पहला फाइनल अंडर -10 वर्ग में किक्स ए बनाम किक्स बी के बीच खेला गया जिसमें किक्स ए ने किक्स बी को पेनल्टी शूटआउट में 3- 2 से पराजित कर अंडर -10 वर्ग की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का अंडर- 13 वर्ग का फाइनल मुकाबला किक्स बनाम नेहरूग्राम के बीच खेला गया जिसमें नेहरूग्राम ने किक्स को 2-1 से हराकर अंडर- 13 ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर- 15 का फाइनल मुकाबला गोरखा बनाम लाइटिंग स्टार के बीच खेला गया जिसमें गोरखा ने लाइटिंग स्टार को 3-0 से पराजित कर अंडर -15 कप अपने नाम किया। अंडर- 17 का फाइनल मुकाबला खेतवाला बनाम गोरखा के बीच खेला गया जिसमें कि ने गोरखा ने खेतवाला को 2-1 हराकर अंडर -17 की ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पूर्व फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने खिलाडियों का परिचय लिया व उसके बाद फाइनल मुकाबले खेले गये। अंत मंे विजेता व उप विजेता टीमों को अतिथियों ने मेडल व ट्राफी देकर पुरूस्कृत किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष खिलाड़ी अंडर-10 वर्ग में देव किक्स ए, अंडर 13 वर्ग आराध्य किक्स बी, अंडर 15 वर्ग अक्षत कंडारी लाइटिंग स्टार, अंडर -17 वर्ग कार्तिक गोरखा को दिया गया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर अंडर 10 में प्रांजल नेहरूग्राम, अंडर 13 वर्ग में प्रतीक किक्स, अंडर 15 रुद्र गोरखा, अंडर 17 वंश को दिया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मनोज थापा, सुनील मेहरा, मनवीर बर्त्वाल, वनवीन रौथाण ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, मदन गुनसोला, उत्तराखंड कैडर की आईएएस मोनिका कुमारी, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष नागेन्द्र उनियाल, सैमुअल चंद्रा, परविंदर रावत, सुनील पंवार, कुशाल राणा, वरुण कैन्तुरा, हर्षिल गुनसोला, अभिषेक हरि, विपिन गुनसोला, रोहित गोयल, देव पंवार, प्रवेश, अमित कैन्तुरा, वन्दना खंडूरी, प्रीति पंवार, सीमा पंवार, अनुराधा नैथानी, रितु कैन्तुरा, मनोज थापा, मानवर बर्त्वाल, अंजुल पंवार, नवीन रौथाण, सुनील मेहरा, नवीन शाह, विजय बुटोला, विक्रम पंवार आदि मौजूद रहे।
