आस संस्था के माध्यम से 20 टीबी रोगियों को मासिक पोषाहार वितरित किया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। उप जिला चिकित्सालय में आस संस्था के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में 20 टीबी रोगियों को निःशुल्क मासिक पोषाहार वितरित किया गया। इस मौके पर रोगियों की उंचाई व वजन भी किया गया।
उप जिला चिकित्सालय के सभागार में आयोजित टीबी रोगी पोषाहार वितरण कार्यक्रम में अस्पताल के सीएवएस डा. खजान सिंह चौहान ने निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में हिम सुरभि संस्था मसूरी की डा. ज्योति मारवाह एवं एडवोकेट मोहम्मद शाकिब मसूरी ने रोगीयो को पोषाहार वितरित किया। इस मौके पर डा, ज्योति मारवाह ने बताया कि वे टीबी चौंपियन रहीं हैं। उनको बॉन टीबी थी। इस मौके पर उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने टीबी रोगियो को समझाया नियमित दवाई लें, और स्थानीय खाद्य पदार्थ को अपने भोजन में शामिल करें, उन्होंने कहा कि स्थानीय खाद्य पदार्थ बहुत उपयोगी होता है। उन्होंने कहा कि जंक फूड, पैकिंग फूड बहुत नुकसान करता है, इससे बचना चाहिए व शुद्ध ताजा भोजन करना चाहिए। डा. मारवाह ने आस संस्था की सचिव हेमलता बहन द्वारा किए जा रहे टीबी रोगियों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व रोगियों के उपचार में दिए जा रहे योगदान की सराहना की व कहा कि यह कार्य समाज को दिशा देने वाला है। कार्यक्रम में आस की सचिव हेमलता बहन ने डा. ज्योति मारवाह का स्वागत गंगा जल भेंट करके किया। कार्यक्रम में रोगीजन का वज़न और नए रोगीजन की हाइट भी ली गई, और पोषाहार वितरण किया गया। कार्यक्रम को नंदा रावत, देहरादून, तुषार भट्ट दिल्ली ने पोषाहार सहयोग किया। कार्यक्रम में डा खजानसिंह चौहान, डा ज्योति मारवाह, एडवोकेट मोहम्मद शाकिब, एसटीएस बृहस्पति कोठियाल, आस टीबी चैंपियन वॉलिंटियर और टीबी रोगी जन व उनके परिजन भी मौजूद रहे।