भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक आयोजित

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी
 मसूरी भाजपा मंडल की एक अहम बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर की गई ।
बैठक में मुख्य रूप से मसूरी मंडल के सभी 71 बूथों को मजबूत करने की बात पर विचार विमर्श हुआ। बूथों के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों पर सक्रिय बूथ कमेटियां और पन्ना प्रमुख नियुक्त करते हुए हर बूथ पर बैठक होनी है।
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना है और लाभार्थियों से संपर्क किया जायेगा।
महिला मोर्चा की नव गठित समिति का परिचय किया गया और साथ साथ और महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया।
इस बैठक में मसूरी मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ता सहित प्रदेश मंत्री श्रीमती नेहा जोशी जी उपस्थित रही, श्रीमती मीरा सकलानी जी, अध्यक्षा, नगर पालिका, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, उपाध्यक्ष गुड मोहन राणा, महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य रुक्मणी थापली, शक्ति केंद्र संयोजक सीता पंवार, कुलदीप जदवान, गुड्डी देवी, मदन मोहन शर्मा जी,  किसान मोर्चा अध्यक्ष अमर देव भट्ट जी, महिला मोर्चा महामंत्री कमला थपलियाल, जीनत अंसारी, नीलोफ़र, सभासद गौरी थपलियाल, राकेश अग्रवाल, दिनेश बडोनी, दर्शनी सेमवाल, पुष्प दीप शर्मा, राखी पंवार, मुरारी पंवार, शिव अरोड़ा, देवेन्द्र मालसी, बलवीर सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।