मसूरी। अग्नि शमन विभाग ने अग्नि शमन मसूरी प्रभारी धीरज तड़ियाल के नेतृत्व में लाइब्रेरी अकादमी रोड पर फायर स्टेशन परिसर में पौधा रोपण किया। इस मौके पर सभी अग्नि शमन कर्मचारियों को एकत्र किया गया व परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में जानकारी देने के साथ ही पौधा रोपण किया गया। विभाग के कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विभाग की ओर से सहयोग किया।
