पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत हूटर बजाने व ब्लैक फिल्म लगाने पर वाहन सीज किया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। ऑपरेशन प्रहार के तहत मसूरी पुलिस ने एक वाहन चालक पर कार्रवाई कर ब्लैक फिल्म, दो हूटर व आगे-पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगाने वाले स्कॉर्पियो चालक के वीआईपी बनने का शौक की खुमारी गाड़ी सीज कर उतारी।
मसूरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत पुलिस ने लाइब्रेरी चौक क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन संख्या यूपी 14 जीजेड 9315 को रोका गया और गहनता से वाहन की जांच करने पर पाया गया कि वाहन के शीशों पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी हुई थी तथा वाहन में दो हूटर भी लगे हुए थे। इसके अतिरिक्त वाहन के आगे यूपी 14जीजेड 9315 तथा पीछे अस्थाई नंबर प्लेट टी 1225 डीएल 0466 लगी हुई थी, जिससे वाहन पर आगे-पीछे अलग-अलग नंबर प्रदर्शित होना पाया गया। उक्त वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत अवैध हूटर, अवैध ब्लैक फिल्म व दोषपूर्ण नंबर प्लेट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए चालक का वीआईपी बनने के शौक की खुमारी स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर उतारी और चालक को पैदल ही रवाना किया गया।मसूरी पुलिस ने जनता का आहवान किया कि  कि वाहनों में ब्लैक फिल्म, अवैध हूटर एवं भ्रामक अथवा अलग-अलग नंबर प्लेट का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सीज वाहन चालक का नाम उमेश कुमार पुत्र इंद्रपाल निवासी दिल्ली है।