मसूरी। वन संरक्षक, यमुना वृत्त, नीतू लक्ष्मी, प्रभागीय वनाधिकारी, मसूरी वन प्रभाग, मसूरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, देहरादून, मसूरी वन प्रभाग, द्वारा वनाग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत रायपुर रेंज के मास्टर कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सम्बंधित कार्मिकों को वनाग्नि की घटना घटित होने पर त्वरित घटना स्थल पर वनाग्नि सुरक्षात्मक कार्य किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। मास्टर कन्ट्रोल रूम निरीक्षण किये जाने के उपरान्त लाडपुर अनुभाग के भोपालपानी क0सं0 8 में प्रस्तावित फारेस्ट लाईन स्थल का निरीक्षण किया गया। उसके पश्चात मसूरी रेंज के अन्तर्गत मालदेवता पौधालय, क्रू स्टेशन मालदेवता का औचक निरीक्षण किया गया मौके पर सम्बंधित कार्मिकों को वनाग्नि सुरक्षा, पौधालय हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। मालदेवता पौधालय के पश्चात रायपुर रेंज के रिंगालगढ अनुभाग में चीड पिरूल यूनिट का निरीक्षण किया गया मौके पर सम्बंधित कार्मिकों को चीड पिरूल यूनिट में पिरूल एकत्रीकरण के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। रिंगालगढ के वन विश्राम भवन एवं क्रू स्टेशन मे ं पंजिकाओं का निरीक्षण किया गया एवं अनुभाग में तैनात कार्मिको को ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वनाग्नि घटनाओं पर नियन्त्रण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अमित कंवर, प्रभागीय वनाधिकारी, मसूरी वन प्रभाग, मसूरी, डा0 उदय गौड, उप प्रभागीय वनाधिकारी, देहरादून, मसूरी वन प्रभाग, हरीश गैरोला, वन क्षेत्राधिकारी, रायपुर रेंज, महेेन्द्र सिंह चौहान वन क्षेत्राधिकारी मसूरी रेंज, बी0डी0 जोशी, उप वन
क्षेत्राधिकारी, राजकुमार सैनी वन दरोगा आदि मौजूद रहे।
